{"_id":"643307808d236c66d100ad04","slug":"gangster-kaushals-henchmans-house-ransacked-gurgaon-news-c-1-1-417978-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैंगस्टर कौशल के गुर्गे के घर हुई तोड़-फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैंगस्टर कौशल के गुर्गे के घर हुई तोड़-फोड़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एचएसवीपी की अधिग्रहित जमीन पर गैंगस्टर के गुर्गे के बने ढाई मंजिला मकान पर रविवार को तोड़-फोड़ हुई। हुडा की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान सुबह से ही दस लोगों को मकान तोड़ने पर लगाया गया। जिनकी ओर से पूरे भवन को नष्ट करके छोड़ दिया गया। इस दौरान एसीपी सदर संजीव बल्हारा के नेतृत्व में 250 से अधिक पुलिस के जवान मौजूद रहे।
इस दौरान अन्य मकानों को क्षति ना पहुंचे इसके लिए दस मजदूरों ने हथौड़ों की मदद से मकान को शांतिपूर्वक तोड़ा गया। दोपहर बाद मकान को ध्वस्त कर दिया गया। नाहरपुर रूपा में गली नंबर 2 राजीव कॉलोनी में गैंगस्टर कौशल के गुर्गे संदीप उर्फ बंदर का मकान है। जिसको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अवैध घोषित किया था। इसको तोड़ने के लिए जिला प्रशासन भारी दलबल के साथ रविवार को दोपहर करीब 1.15 बजे मौके पर पहुंचा। जिसमें नायब तहसीलदार कादीपुर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतीश कुमार, जेई योगेश, जेई बलराज, एचएसवीपी से जेई परविंदर व पुलिस बल से एसीपी सदर संजीव बल्हारा, एसएचओ सदर, सीआईए- 39 प्रभारी, चौकी नाहरपुर रूपा प्रभारी व 250 से 260 पुलिस बल गली नंबर 2, राजीव कॉलोनी गांव नाहरपुर रूपा पहुंचे। गैंगस्टर कौशल के गुर्गे संदीप उर्फ बंदर पुत्र राजेंद्र प्रसाद के घर को 10 लोगों ने हथौड़ों से शांतिपूर्ण तरीके से तोड़ दिया। जिसके चलते अन्य लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त होने से रोक दिया गया। दोपहर बाद 3.30 बजे मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और जिला प्रशासन का अमला वहां से चला गया। इस दौरान आसपास के लोग अपने घरों की छतों से ही प्रशासनिक कार्रवाई को देखते रहे।
गैंगस्टर कौशल सहित कई अपराधियों के घर पर चला है बुलडोजर : प्रदेश सरकार के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर सूबे सिंह, गैंगस्टर बिंदर गूर्जर, गैंगस्टर कौशल के मकान को तोड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार संदीप उर्फ बंदर पर दस मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या , लूट, मारपीट आदि के मामले हैं। वह अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से राजीव कालोनी का हो रहा है रख रखाव
जिस कालोनी में संदीप का ढाई मंजिल घर था। उसके आस पास मकान बने हुए हैं। नगर निगम की ओर से यहां पर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिस गली में मकान है वहां पर बुलडोजर नहीं चल सकता है। ऐसे में हाथ से भवन को नष्ट किया गया।
एचएसवीपी की ओर से भवन मालिक को हुडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया गया था। उसके मकान पर नोटिस चस्पा करके उसे खाली कराने को कहा गया था। किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
जितेन्द्र गर्ग, संपदा अधिकारी -दो , गुरुग्राम।