फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ganesh Mahotsav celebrations in full swing; pandals adorned with devotional songs and cultural programs.

Gurugram News: गणेश महोत्सव की धूम, भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे पंडाल

Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav celebrations in full swing; pandals adorned with devotional songs and cultural programs.
तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार
पंडाल में भरतनाट्यम की कलात्मक प्रतिभा, खूबसूरत संगीत और कथा का सुंदर संयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के गणपति पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजे। शनिवार को काफी संख्या में भक्तों ने गणपति के दर्शन किए। रविवार को गणपति विसर्जन शोभा यात्रा कार्यक्रम के साथ पूजा संपन्न होगी। गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न पंडालों में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सेक्टर-14 सामुदायिक भवन के सार्वजनिक गणेशोत्सव पूजा पंडाल में भक्तों ने गणपति के दर्शन किए। सिविल लाइंस स्थित अग्रवाल धर्मशाला के तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन ने लक्ष्मी नरसिम्हा शीर्षक भरतनाट्यम नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे गुरु एक थाईमल गायत्री नृत्यालय के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इस नाटक में भरतनाट्यम की कलात्मक प्रतिभा, खूबसूरत संगीत और कथा का सुंदर संयोजन दिखा। शनिवार सुबह पंडाल परिसर में हवन कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया। भक्तों ने पंडाल में रखी गणपति और शिवाजी की मूर्ति के साथ सेल्फी ली। पंडाल को छत्रपति शिवाजी की थीम पर सजाया गया था। उनसे जुड़े वीरो के कटआउट भी लगाए गए थे। मराठी व्यंजनों, परिधानों और एक्सेसरीज के स्टॉल भी इस पंडाल के साथ लगे थे।
विज्ञापन

विभिन्न पंडालों में आयोजित हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सेक्टर-9ए गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य पूजा समिति के पंडाल में आस्वाद व्यंजनाचा शीर्षक आनंद मेला लगा। मंच पर घुंघरू डांस ग्रुप के कलाकारों ने कथक प्रस्तुत किया। बच्चों ने मराठी और हिंदी गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। शनिवार को सत्यनारायण कथा और भंडारा भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में पद्माकर पाटिल, एकनाथ ढोणे, कमलाकर वाकेकर और विशाला जोशी की मुख्य भूमिका रही। पावरग्रिड सेक्टर-43 हनुमान मंदिर के पूजा पंडाल में बच्चों ने गणपति भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉय विले सोसाइटी और सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के आयोजन
अरुण गौतम, सीबी सिंह, एमके सिंह, सुरेश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने पावरग्रिड के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी के गणपति पंडाल में सुंदर कांड पाठ और श्री सूक्त पाठ हुआ। संध्या आरती के बाद भंडारा आयोजित किया गया। राकेश ठाकुर, पराग आनंद, रोहन, सुनील भुटानी, कार्तिक बख्शी और कुणाल ने इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के गणपति पंडाल में शुक्रवार की रात ही दोस्ती तुटायची नाय नाटक प्रस्तुत किया गया। यह मराठी का एक प्रसिद्ध नाटक है जिसे देखने काफी दर्शक पहुंचे।
कालकारों ने संवाद से दर्शकों को बांधे रखा
नाटक के मुख्य आकर्षण अभिनेता सुमित राघवन और अभिनेत्री चिन्मयी सुमित रहे। ये टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिकों वागले की दुनिया और साराभाई वर्सेस साराभाई से मशहूर हैं। नाटक की शुरुआत से पहले समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की भव्य आरती की। नाटक की कहानी और कलाकारों के शानदार संवादों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। समिति के सांस्कृतिक सचिव संदीप जोशी ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान हर साल विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती हैं। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की मौजूदगी ने इस उत्सव को खास और यादगार बना दिया।

आज यहां होंगे कार्यक्रम
सेक्टर-14 सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति -सुबह 10.30 बजे शोभा यात्रा शाम 6 बजे विसर्जन और महा प्रसाद
सेक्टर-9ए गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव पंडाल में -सुबह 10 बजे आरती, 11 बजे झांकी, 12 बजे मूर्ति विसर्जन , 2 बजे महाप्रसाद

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडा में भरतनाट्यम प्रस्तुत करती कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed