फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Friendship is relieving stress of teenagers

Gurugram News: मित्रता से हो रहा किशोरों का तनाव दूर

Sat, 02 Aug 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Friendship is relieving stress of teenagers
शरीर में हो रहे बदलाव से डरे नहीं काउंसलर से लीजिए सलाह, स्वास्थ्य विभाग की तरफ की जाती है काउंसलिंग
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों को मानसिक और शारीरिक परिवर्तनों से निपटने में मदद करने के लिए मित्रता क्लीनिक नामक एक पहल शुरू की हुई है। 10 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए, इन क्लीनिकों में मुफ्त काउंसलिंग प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने शरीर में होने वाले परिवर्तनों को बेहतर ढंग से समझ सकें। डॉक्टरों के अनुसार, किशोरावस्था में हार्मोनल परिवर्तन, मानसिक तनाव, आहार, मासिक धर्म स्वच्छता और सामाजिक दबाव जैसी समस्याएं बच्चों को परेशान करती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन क्लीनिकों का उद्देश्य किशोरों को इन चुनौतियों से निपटने में मदद करना है।

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भी विशेष मित्रता क्लीनिक संचालित हो रहा है। यहां अनुभवी डॉक्टर और काउंसलर किशोरों से बात कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान किए जाते हैं। खासतौर पर लड़कियों को महावरी से जुड़े स्वच्छता के उपाय, सही खानपान और मानसिक रूप से मजबूत रहने के तरीके बताए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल किशोरों के समग्र विकास और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। जिले में कुल 13 स्थानों पर मित्रता क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। अपने नजदीक स्थित सीएचसी पर भी जाकर बात की जा सकती है।
विज्ञापन


---------------------
छठी से बाहरवीं विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग
हर मंगलवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग की जाती है। स्कूल वेलनेस कार्यक्रम के तहत नियुक्त नोडल अधिकारी स्वास्थ्य और मानसिक विषयों पर बातचीत करते हैं। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रश्मि बत्रा ने बताया कि यदि किसी छात्र को कोई समस्या होती है तो उसे मित्रता क्लीनिक के माध्यम से अलग से काउंसलिंग दी जाती है। यह पहल किशोरों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
इस उम्र में बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। जिले में मित्रता क्लीनिक के जरिये इन बच्चों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। कई बार शरीर में हो रहे बदलाव को लेकर विभिन्न तरह के सवाल होते हैं इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मित्रता क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। -- डॉ. अलका सिंह, सीएमओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article