फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Friend sentenced to life imprisonment for murdering girl

Gurugram News: युवती की हत्या के दोषी दोस्त को उम्रकैद की सजा

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Friend sentenced to life imprisonment for murdering girl
सीसीटीवी में युवती को खींचते दिखा आरोपी, मिले सिगरेट से जलाने के निशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नॉर्थ ईस्ट मूल की युवती की हत्या में जिला अदालत ने उसके दोस्त को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी असम जिले के मरिगांव के सापकाती गांव निवासी मोहम्मद मुकेश खान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश विनय शर्मा की अदालत ने दिया है। मृतका की पहचान सिक्किम के गैगनुम जिला निवासी कल्पना के रूप में हुई थी।
कोर्ट ने पाया कि सीसीटीवी फुटेज में मुकेश युवती को खींच रहा है। उसके बाजू पर भी सिगरेट से चले हुए निशान थे। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी मोहम्मद मुकेश खान को उम्रकैद की सजा देते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मृतका की बहन की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मृतका की बहन ने मोहम्मद मुकेश खान पर छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया था। अस्पताल में बताया गया था कि उसने आत्महत्या कर ली। मृतका की बड़ी बहन कविता ने पुलिस को बताया कि कल्पना करीब 6-7 साल से शहर में मकानों में खाना बनाने का काम करती थी। 28 दिसंबर को कल्पना गांव चली गई थी। 31 जनवरी को ही वो वापस लौटी और दिल्ली के खानपुर में हॉस्टल में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 फरवरी को कविता दिल्ली के हॉस्टल जाकर कल्पना से मिली भी थी और 5 फरवरी को वहां से वापस लौट आई। 10 फरवरी से वो अपने किसी दोस्त के साथ रह रही है। 19 फरवरी को उसे वापस हॉस्टल जाना था क्योंकि सोमवार 20 फरवरी से ही कल्पना की नौकरी शुरू होनी थी। आखिरी बार दोनों बहनों में शनिवार दोपहर को बात हुई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी दोस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई।
आत्महत्या दिखाने की थी कोशिश
20 फरवरी 2023 को सेक्टर-14 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव नगर कॉलोनी में एक घर की चौथी मंजिल की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में 23 साल की युवती की मौत हो गई। सुबह दो युवक स्कूटी से उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वह बीते कई साल से गुड़गांव में मकानों में बतौर कुक काम करती थी। कुछ दिन पहले ही वो गांव से लौटी थी और 10 फरवरी से अपने दोस्त मुकेश के साथ राजीव नगर में रह रही थी। पुलिस ने शुरुआती में वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की जांच में पर्दाफाश हुआ।

यातना देता था आरोपी
पुलिस ने जांच में पाया था कि मृतका के साथ आरोपी ने दुर्व्यवहार किया। कल्पना ने अपनी चाची दनमया को बताया था कि मुकेश खान उसको यातना देता है। वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना करता है। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए हैं। हत्या की गुत्थी को सुलझाने में चाची का बयान महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed