{"_id":"65da4112b5f166f5ce05c9f4","slug":"fraud-of-rs-625-lakh-in-the-name-of-investment-in-share-market-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26074-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सवा छह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सवा छह लाख की ठगी
विज्ञापन
ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से मोटे मुनाफे का दिया लालच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने का हवाला देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित छह लाख 25 हजार रुपये जमा करा लिए। साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ फेज-दो निवासी अमित कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी में उसे व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने का ऑफर दिया गया। निवेश करने के बाद बेहतर मुनाफा होने का झांसा दिया। ठग ने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कई बार में छह लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में शेयर के बारे में जब जानकारी हासिल की, तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।