{"_id":"5d334c338ebc3e6caf0ce2c9","slug":"fraud-of-7-80-lakh-by-making-a-fake-mail-id-gurgaon-news-noi4503065187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंपनी को लगाया 7.80 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंपनी को लगाया 7.80 लाख का चूना
विज्ञापन
फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंपनी के साथ 7.80 लाख की धोखाधड़ी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में एक नामी कंपनी के सीईओ की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर 7.80 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूनिटेक पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारी एस दास ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी शातिर शख्स ने बीते साल 4 दिसंबर को वित्त विभाग के जीएम को कंपनी के सीईओ के नाम से मिलती जुलती ईमेल आईडी से ईमेल किया। ईमेल के माध्यम से लिखा गया कि नोएडा सेक्टर-110 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट नंबर पर 7.80 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए जाएं।
कंपनी की ओर से राशि ट्रांसफर कर दी गई। कंपनी को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने आंतरिक स्तर पर मामले की जांच की गई। इसमें सामने आया कि कंपनी के सीईओ द्वारा कोई मेल वित्त विभाग को भेजा ही नहीं गया। कंपनी सीईओ के नाम से जो मेल मिला है वह फर्जी है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक इस ईमेल की सिर्फ कंपनी कर्मचारियों को जानकारी थी। ऐसे में किसी अंदर के व्यक्ति के ही हाथ होने की आशंका लगाई जा रही है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के मुताबिक इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।