{"_id":"645fea39666fb33f9c008626","slug":"fraud-of-42-lakhs-in-the-name-of-job-from-software-engineer-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-5238-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साफ्टवेयर इंजीनियर से नौकरी के नाम पर 42 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साफ्टवेयर इंजीनियर से नौकरी के नाम पर 42 लाख की ठगी
विज्ञापन
भरोसा जीतने के लिए 11 लाख रुपये पीड़ित के खाते में किए थे ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर आईटी कंपनी के साफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए पीड़ित के खाते में 11 लाख रुपये भी जमा कराए। साइबर क्राइम वेस्ट थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-102 में रहने वाले युवक ने दी है। वह एक आईटी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत है। उसका कहना है कि 24 मार्च को एक व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। मैसेज में घर बैठे पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर यू-ट्यूब पर वीडियो लाइक का काम देकर कमाई का लालच दिया गया था। फिर क्रिप्टो करेंसी के प्रीपेड टास्क पूरे कर कमाई का झांसा दिया गया। टेलीग्राम पर दिव्या नामक युवती ने बात की। 25 व 26 मार्च को अलग-अलग बैंक खातों में आरोपियों ने टास्क के बहाने रुपये निवेश करा लिए। कुल 42 लाख 31 हजार 600 रुपये जमा करा लिए गए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने, अपनी पत्नी दोनों के बैंक खाते से ये रुपये ट्रांसफर किए। दिव्या के अलावा कमल, अंकित, भूमि, हर्ष समेत अन्य लोगों ने उससे बात कर ये ट्रांजेक्शन कराई। 42 लाख 31 हजार 600 रुपये जमा कराने के बाद आरोपियों ने कहा कि मुनाफे के साथ आपके 69 लाख रुपये हो चुके हैं। लेकिन ये रुपये निकालने नहीं दिए। ठगों ने लालच देने के लिए युवक को करीब 11 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर भी किए। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर प्राथमिक जांच के बाद शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना वेस्ट में ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है