फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fraud from fake facebook id of police station incharge

थाना प्रभारी का फर्जी फेसबुक खाता बनाकर दोस्तों से ठगी

Tue, 22 Sep 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fraud from fake facebook id of police station incharge
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी जयवीर ढुल का फर्जी फेसबुक खाता बनाकर दोस्तों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खाते में थाना प्रभारी की पारिवारिक फोटो का इस्तेमाल किया है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एक दोस्त ने थाना प्रभारी को फोन कर रुपये मांगने का कारण पूछा। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ने कुछ भी बोलने से इंकार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी के नाम से फर्जी फेसबुक खाता बनाने के बाद ठगों ने उनके दोस्तों से मेसेंजर पर बात की और रुपयों की मांग की। यह रुपये गूगल पे, पेटीएम के जरिए खाते में जमा कराए गए। एक दोस्त को शक होने पर उसने थाना प्रभारी को फोन कर रुपये मांगने का कारण पूछा। इस पर थाना प्रभारी हरकत में आए और फेसबुक के स्क्रीन शॉट मंगवाए। इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक खाते पर अपने दोस्तों को यह जानकारी देते हुए सचेत किया। साथ ही रुपये न भेजने की बात भी कही। कुछ दोस्तों ने रुपये भेजने, दोस्ती की प्रार्थना समेत अन्य स्क्रीन शॉट उन्हें भेजे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अब तक उनके पास करीब 350 शिकायतें ऐसी प्राप्त हो गई हैं। इनमें फेसबुक खाता हैक करने अथवा फर्जी खाता बनाकर रुपये ठगने की बात कही गई है। इससे पहले फरीदाबाद में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) का फेसबुक खाता बनाकर दोस्तों से रुपये ठगने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed