72 घंटे में ही निकल गई हेकड़ी: कार का दरवाजा खोल की थी स्टंटबाजी, पुलिस ने पकड़ा तो लगे गिड़गिड़ाने; Video
पुलिस ने आरोपियों द्वारा स्टंटबाजी में प्रयोग की गई दो गाड़ियां मर्सडीज व स्कार्पियों बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करके अपनी व दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने का अपराध किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ियों में स्टंटबाजी करते हुए पुलिस ने चार आरोपी रविवार को गिरफ्तार किए हैं। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वीडियो वायरल होने पर बजघेड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ेंः 'कोई संत महात्मा कोनी र चंबल के डाकू से': कार का दरवाजा खोल की स्टंटबाजी, छत पर बैठ युवकों ने किया डांस; Video
बजघेड़ा थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को सेक्टर-81 से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के लक्ष्मी गार्डन, सेक्टर-11 निवासी पुष्पेंद्र (23 वर्ष, शिक्षा बी. फार्मेसी अंतिम वर्ष), भोंडसी क्षेत्र के रायसीना गांव निवासी रोहित (22 वर्ष, शिक्षा बी. फार्मेसी अंतिम वर्ष), हरसरू गांव निवासी तरुण (25 वर्ष, शिक्षा बीए अंतिम वर्ष) और गुरुग्राम के सेक्टर-84 निवासी चेतन (19 वर्ष, शिक्षा 12वीं पास) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों द्वारा स्टंटबाजी में प्रयोग की गई दो गाड़ियां मर्सडीज व स्कार्पियों बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करके अपनी व दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने का अपराध किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।