फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foundation stone laid for revenue road in Mevka, corporation to spend Rs 25 lakh

Gurugram News: मेवका में रेवेन्यू रास्ते का शिलान्यास, 25 लाख रुपये खर्च करेगा निगम

Sat, 08 Nov 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for revenue road in Mevka, corporation to spend Rs 25 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मेवका गांव में रेवेन्यू रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की तरफ से कर दिया गया है। 550 मीटर लंबे रास्ते के निर्माण पर नगर निगम की ओर से करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रास्ते के निर्माण से गांव व आसपास के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना है। नगर निगम क्षेत्र में करीब 32 गांव आते हैं। सभी गांवों का एक समान विकास करवाया जाएगा और इस कड़ी में निगम की तरफ से रोजाना हर एक गांव में विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है। डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तय मानकों और उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उनके साथ पार्षद रीपू शर्मा, बाल किशन, मनोनीत पार्षद शेर सिंह चौहान, दीपक चौहान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed