फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign guests made of culture and culture of the state

Gurugram News: प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू हुए विदेशी मेहमान

Mon, 04 Sep 2023 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests made of culture and culture of the state
चौथी शेरपा बैठक में दिखी हरियाणा की विकास गाथा, गीता के श्लोक सुनकर हुए आनंदित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह जिले के तावडू में स्थित आईटीसी ग्रैंड होटल में चल रही चौथी शेरपा बैठक में शामिल होने वाले जी-20 प्रतिनिधियों को हरियाणा की संस्कृति और सभ्यता खूब रास आ रही है। यहां पर विदेशी प्रतिनिधि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा
लगाए गए स्टॉल पर हरियाणा की प्रगति, संस्कृति और सभ्यता को देखकर प्रभावित नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण की इस पवित्र धरा पर विदेशी मेहमान स्टॉल पर लगी एलईडी के माध्यम से हरियाणा के विकास की झलक के साथ-साथ पवित्र गीता के कर्म करने का संदेश देते श्लोक सुनकर आनंदित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल सिद्धांत के साथ हरियाणा किस प्रकार खेलों से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में झंडे गाढ़ रहा है, इसकी झलक भी स्टॉल पर दिख रही है। देश में प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा सिरमौर, खेलों में सबसे अधिक सुविधाएं देने वाला प्रदेश, 50 फीसदी वाहनों का निर्माण करने वाला प्रदेश, पढ़ी-लिखी ग्राम पंचायत और लाल डोरा मुक्त हरियाणा जैसे कुछ स्लोगन प्रदेश की प्रगति की कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल की देखरेख में लगाए गए इस स्टॉल पर विभाग के अधिकारी विदेशी डेलिगेट्स को विभाग द्वारा तैयार किए गए फोल्डर भी बांट रहे हैं, जिससे विदेशी डेलीगेट फुर्सत में हरियाणा के विकास की कहानी को समझ सकें।



सर्विस रोबोट भी निभा रहा विशेष भूमिका
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर हरियाणा की विकास गाथा को विदेशी डेलीगेट तक पहुंचाने में सर्विस रोबोट भी अपनी भूमिका निभा रहा है। इस स्टॉल पर तैनात सर्विस रोबोट आने वाले मेहमानों को फोल्डर बांटने का काम कर रहा है। मोबाइल फोन से कंट्रोल्ड यह रोबोट 50 मीटर के दायरे में घूम-घूमकर मेहमानों को फोल्डर वितरित कर रहा है। अंदरूनी हिस्से में इस तरह की सेवाएं देते हुए यह रोबोट भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed