फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   for water safety awairness railly

जल शाक्ति अभियान जागरूकता के लिए रैली निकाली

Sat, 20 Jul 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
for water safety awairness railly
जल संरक्षण जागरूकता के लिए रैली निकाली
विज्ञापन

फर्रुखनगर। जल शाक्ति अभियान के तहत लोगों में जागरूकता के लिए नगर पालिका फर्रुखनगर ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी व पालिका प्रतिनिधियों एवं प्रमुख समाज सेवियों ने नागरिकों को जल संरक्षण, पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। नपा कार्यालय से गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ नगर पालिका उपचेयरमैन जयंती जाटव ने पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को जारी रखें। साथ ही खाली भूमि में पौधरोपण क रने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
इस मौके पर धनखड़ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालक धर्मबीर सिंह, संदीप यादव एडवोकेट, समाज सेवी रायसिंह जाटव, होशियार सैनी, सोनू प्रधान खेड़ा, पालिका अभियंता विजेंद्र राठी, राकेश, जेई गुलशन, बीआई नवीन, अशोक, लिपिक गौरी शंकर शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भांगरोला में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद सिंह पौधरोपण कर पौधे वितरित किये। जिसमें 750 विद्यार्थियों समेत स्टॉफ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के करीब 800 पौधे वितरित किए और विद्यालय में चल रही रही कबड्डी, खो-खो व कुश्ती की टीम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों को सक्षम प्लस, मेघा सक्षम अभियान में खंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर अनुपमा, सुनीता शर्मा, रामनिवास, रामपाल, बलजीत सिंह समेत स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed