फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flyover will be built in Sohna, will provide relief from jam

Gurugram News: सोहना में बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 06 May 2024 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Flyover will be built in Sohna, will provide relief from jam
लोक निर्माण विभाग ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मांगी स्वीकृत
विज्ञापन


मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। सोहना कस्बे में जाम की समस्या दूर करने के लिए दमदमा मोड़ (सोहना चौक) पर फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृत मांगी है। फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या दूर होगी और नूंह जाने वालों को भी राहत मिलेगी। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है।
सोहना कस्बे का तेजी से विकास हो रहा है। सोहना मास्टर प्लान में कुल 36 सेक्टर हैं, जिनमें करीब 17 रिहायशी सेक्टर हैं। गुरुग्राम-सोहना रोड पर कई सेक्टर विकसित हो चुके हैं और हाई राइज इमारतें बन गई हैं। ऐसे में सोहना कस्बे में लोगों को अब रोज जाम की समस्या से रोज दो चार होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने से सोहना में लोगों का आवागमन बढ़ा है। उनका कहना है कि सोहना में दमदमा मोड़ के आगे (सोहना चौक) पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। चौक के आगे बस स्टैंड और स्टेडियम है और हमेशा वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में जिला प्रशासन जाम को दूर करने के लिए प्रयास कर रहा है। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम-सोहना रोड, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन है। ऐसे में मंत्रालय से फ्लाई ओवर बनाने के लिए स्वीकृत मांगी गई है। अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत मिलने के बाद फ्लाईओवर की डिजाइन पर काम होगा। इसके निर्माण का खर्च मंत्रालय उठाएगा। अधिकारी ने बताया कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में चुनाव बाद इसके प्रारूप पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि एक विकल्प यह है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के उतरते ही सोहना रोड पर फ्लाई ओवर बनाया जाए। दूसरा ऐसा प्रावधान किया जाए कि बस स्टैंड से निकलने वाली बसें फ्लाई ओवर से होकर बाहर निकल जाए। ऐसे में तीन-चार मॉडल पर चर्चा कर एक को फाइल किया जाएगा।
विज्ञापन

----
नूंह जाने वालों को मिलेगी राहत
नूंह जाने वाले वाहन चालकों को सोहना चौक पर फ्लाई ओवर बनने से राहत मिलेगी। अभी चौक पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। प्रशासन सोहना कस्बे में जाम की समस्या दूर करने के लिए कदम उठा रह है। इसी के तहत फ्लाई ओवर और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। सोहना रोड से होकर रोज करीब पांच-सात हजार वाहन रोज गुजरते हैं। दूसरी ओर अरावली की तलहटी में बसे सोहना में एक प्राचीन शिव मंदिर भी है। मंदिर में गर्म पानी का कुंड है,यहां पर अक्सर लोग जाते हैं। वहीं, दमदमा झील में नौकायन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed