फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flyover will be built in Sadar Bazar, traffic will become easier

Gurugram News: सदर बाजार में बनेगा फ्लाईओवर, यातायात होगा सुगम

Sun, 12 May 2024 03:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Flyover will be built in Sadar Bazar, traffic will become easier
इफको चौक से महावीर चौक और रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे (बसई) तक सड़क को दोबारा बनाया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इफको चौक से महावीर चौक और रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे (बसई) तक सड़क को नए सिरे से निर्माण कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत दोनों सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई गई है। योजना के अनुसार सदर बाजार में फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। दोनों सड़कों के तीन-तीन डीपीआर बनाए गए हैं। इसमें जीएमडीए के सीईओ तय करेंगे कि कहां अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जीएमडीए की योजना इफको चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने की है।
शहर में गुरुग्राम-महरौली रोड (महावीर चौक से इफको चौक) पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। एमजी रोड पर महावीर चौक से इफको चौक तक फुटपाथ और डिवाइडर टूटा हुआ है। इससे इस रोड पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए ने इस सड़क का नए सिरे से डीपीआर तैयार कराया है। इसके तहत सड़क को चार से बढ़ाकर छह लेन का किया जाएगा। योजना के अनुसार पैदल यात्रियों के लिए ग्रीन बेल्ट में जाने के लिए फुटपाथ और लाइट का इंतजाम कराया जाएगा। सेक्टर 14 के पास ट्रैफिक लाइट और डिवाइडर के कट को बंद कर सड़क पर यूटर्न का प्रावधान कराया जा सकता है। सुखराली गांव में सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। वहीं, ओल्ड रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मास्टर रोड को चौड़ा किया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

डीपीआर का काम पूरा
जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों सड़कों के डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। चुनाव के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि इसमें सड़क को एलिवेटेड या फ्लाईओवर बनाने का भी प्रस्ताव है। अधिकारी ने बताया कि जगह और जरूरत के अनुसार अंडरपास बनाया जा सकता है। उनका कहना है कि जीएमडीए का यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। ऐसे में सभी संभावनाओं को देखते हुए सीईओ इस पर निर्णय लेंगे। इस पर 500 करोड़ से ज्यादा की लागत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed