फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flood control room is active 24 hours

Gurugram News: बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय

Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Flood control room is active 24 hours
जलभराव की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान कर रहीं कई टीमें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूृरो
गुरुग्राम। बारिश में जलभराव की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय कर रखा है। इसके तहत मशीनरी, मानव संसाधन और हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है।
नरसिंहपुर, खांडसा चौक, बसई चौक, राजीव चौक और ताऊ देवीलाल स्टेडियम जैसे जलभराव वाले प्रमुख स्थानों पर भारी वर्षा के दौरान पानी निकासी के लिए पर्याप्त पंपिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही शहर में स्थिति के अनुसार मोबाइल ट्रैक्टर-माउंटेड पंप-सेट और सक्शन टैंकर भी तैनात करने के लिए तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों से वर्षा जल की त्वरित निकासी के लिए जीएमडीए ने शहर में ड्रेन इनलेट और जल निकासी नेटवर्क की नियमित सफाई के लिए विशेष मैन पावर की टीम लगाई हुई है। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय न केवल ड्रेनों की कार्यक्षमता पर निगरानी रखता है बल्कि क्षेत्रीय कार्यों का समन्वय भी करता है। संवेदनशील स्थानों की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटान के लिए दल 24 घंटे तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन पर करें संपर्क
जीएमडीए की टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-1817 और 01244753555 भी उपलब्ध है, जहां निवासी जलभराव या बाढ़ से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को तुरंत संबंधित टीमों को भेजा जाता है ताकि शीघ्र समाधान किया जा सके। जीएमडीए प्रवक्ता ने बताया कि मानसून के दौरान निवासियों को तुरंत राहत प्रदान करने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed