फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flag will be hoisted at five places on Independence Day

Gurugram: स्वतंत्रता दिवस पर पांच स्थानों पर फहराया जाएगा झंडा, उपायुक्त निशांत ने अधिकारियों संग की बैठक

Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बैठक में बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के अनुसार गुरुग्राम में विधायक नैनपाल रावत, सोहना में विधायक प्रवीन डागर, पटौदी में विधायक सीताराम यादव और बादशापुर में विधायक राजेश नागर स्वतंत्रता दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
Flag will be hoisted at five places on Independence Day
तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हरियाणा सरकार ने मंत्रियों के अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों व सांसदों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में तिरंगा फहराने के लिए आमंत्रित किया है। गुरुग्राम में चार स्थानों पर विधायक और एक स्थान पर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को मानेसर क्षेत्र में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने मानेसर क्षेत्र में गांव नखड़ौला के खेल स्टेडियम का स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयन किया है।

विज्ञापन


उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बैठक में बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के अनुसार गुरुग्राम में विधायक नैनपाल रावत, सोहना में विधायक प्रवीन डागर, पटौदी में विधायक सीताराम यादव और बादशापुर में विधायक राजेश नागर स्वतंत्रता दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहले गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में बने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर देश के सभी जाने-अनजाने शहीदों व बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत वे मानेसर क्षेत्र के गांव नखड़ौला जाएंगे। जहां पर वे गांव में बने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाएंगे और उसके बाद गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व भव्य परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि समारोह के लिए गांव नखड़ौला के खेल स्टेडियम में मंच तैयार किया जाएगा और वहीं पर भव्य परेड का आयोजन होगा। इसी स्थान पर स्कूली बच्चों की पीटी, लेजियम शो व डंबल्स शो का प्रदर्शन होगा। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी समारोह में जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विशिष्ट उपलब्धि वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। परेड में मार्च पास्ट के लिए बीएसएफ केंद्र भौंडसी के बैंड द्वारा धुन दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल भी नखड़ौला मेें ही होगी। उन्होंने बताया कि जिले में जितनी भी युद्ध वीरांगनाएं हैं, उन्हें जिला में पांच जगह आयोजित किए जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह में से उनके घर के नजदीक वाले समारोह में आमंत्रित करके सम्मानित किया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, नगराधीश दर्शन यादव, क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव रविंद्र यादव, नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव, उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, समेकित बाल विकास सेवाएं की जिला परियोजना अधिकारी सुनैना, जिला खेल अधिकारी संधु बाला, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव कर्नल अमन यादव उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed