फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First Friday of Ramadan today, police deployed at prayer places

Gurugram News: रमजान का पहला जुमा आज, नमाज स्थलों पर पुलिस तैनात

Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
First Friday of Ramadan today, police deployed at prayer places
शहर के बाजार में दिनभर काफी चहल पहल रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रमजान महीने के पहले जुमे की नमाज आज मस्जिदों और सामूहिक इबादत के लिए तय जगहों पर पढ़ी जाएगी। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, लेजर वैली ग्राउंड, राजीव चौक स्थित ईदगाह मस्जिद, पालम विहार, पटौदी चौक समेत शहर की नौ प्रमुख मस्जिदों और अन्य जगहों पर जुमे की सामूहिक नमाज पढ़ी जाएगी। नमाज स्थलों पर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।
जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने बताया कि मस्जिद में दोपहर 12.45 और दोबारा 1.45 पर जुमे की सामूहिक नमाज होगी। लेजर वैली ग्राउंड, ईदगाह मस्जिद आदि में भी दोपहर के वक्त नमाज के लिए वक्त मुकर्रर किया गया है। उन्होंने कहा कि रमजान पाक त्याग, इबादत और अल्लाह ताला को याद करने का महीना है। रोजेदार सामूहिक नमाज में देश और समाज की बरकत और अमन चैन की दुआ करेंगे।
विज्ञापन



सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास रमजान के महीने में काफी चहल-पहल है। तरह-तरह की फेनी, खजूर, सूखे मेवे से लेकर टोपियां, इत्र, सुरमा आदि का बाजार सज गया है। बृहस्पतिवार को बाजार में काफी रौनक नजर आई। जामा मस्जिद में इफ्तार के लिए व्यवस्था की गई है। यहां काफी संख्या में आस-पास के दुकानदार इफ्तार के लिए के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed