फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire has been raging in Bandhwadi for 48 hours, breathing is difficult

Gurugram News: बंधवाड़ी में 48 घंटे से धधक रही आग, सांस लेना दूभर

Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire has been raging in Bandhwadi for 48 hours, breathing is difficult
बीते शनिवार को कूड़े में लगी थी आग, दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर बीते शनिवार की रात लगी भीषण आग 48 घंटे बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है। बीते शनिवार की रात से ही दमकल की गाड़ियां बंधवाड़ी कूड़े की आग बुझाने के लिए चक्कर काट रही हैं।
कूड़े के ढेर में लगी आग के कारण उठ रहे धुएं से आसपास गांव व क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। धुएं से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। सोमवार को भी बंधवाड़ी प्लांट में एकत्रित कूड़े में जगह-जगह आग धधकती रही। ऐसे में जहां पर भी कूड़े से धुआं उठता दिखाई देता है तो दमकल टीम पानी का छिड़काव करने लगती है। सोमवार को देर शाम भी बंधवाड़ी प्लांट में लगभग दर्जनभर दमकल की गाड़ियां मौजूद थीं। इनमें सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो गाड़ियां, भीमनगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां, सेक्टर-37 फायर स्टेशन से दो गाड़ियां और फरीदाबाद के फायर स्टेशन से दो गाड़ियां सहित अन्य फायर स्टेशन की गाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात से ही बंधवाड़ी प्लांट के कूड़े में आग लग गई थी। आग को बुझाने के लिए सेक्टर-29 फायर स्टेशन के अलावा भीमनगर, उद्योग विहार, सेक्टर-37, मानेसर, सोहना, फरीदाबाद व पलवल के दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां कूड़े में लगी आग को बुझाने के लिए बंधवाड़ी पहुंचीं थी। पिछले 48 घंटों से दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से सब ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि बंधवाड़ी कूड़े में सोमवार शाम को भी दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया है। कूड़े में उठ रहे धुएं वाले स्थानों पर लगातार छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed