फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire broke out in a clothes shop, lives saved

Gurugram News: कपड़े की दुकान में लगी आग, बची जान

Sun, 20 Jul 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a clothes shop, lives saved
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित कपड़े की दो मंजिला दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। कर्मचारियों के अनुसार धमाके जैसी आवाज आने के बाद दुकान में धुआं भर गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दुकान में रखा सामान बाहर निकलना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर के मुख्य सदर बाजार में मुस्कान फैशन के नाम से दो मंजिला दुकान में शनिवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। दुकान मालिक व कर्मचारियों के अनुसार सुबह जब वे सफाई कर रहे थे तो अचानक दूसरी मंजिल से धमाका होने जैसी आवाज आई और इसके बाद दुकान में धुआं भर गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं और देखते-ही देखते दुकान में रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस पर कर्मचारी दुकान में नीचे भागकर आए और सामान को बाहर निकालने लगे। दुकान मालिक ने आग लगने के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। दुकान में पहली व दूसरी मंजिल पर रखे कपड़ों में आग लगने के कारण काफी अधिक धुआं हो गया था। दमकल कर्मचारियों ने छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया और काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़कर दुकान में गए और पानी का छिड़काव करके आगू पर काबू पाया गया। दुकान की पहली व दूसरी मंजिल पर रखे कपड़े जल गए। इस दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।

भीमनगर फायर स्टेशन के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि आग किस कारण से लगी अभी स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट के कारण ही धमाके जैसी आवाज आई और उससे निकली चिंगारियों से कपड़ों व अन्य सामान में आग लग गई। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों पर पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed