{"_id":"5da0c1ea8ebc3e939d46b67d","slug":"fire-arrested-in-junk-shop-in-behrampur-gurgaon-news-noi466757738","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहरामपुर में कबाड़ की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहरामपुर में कबाड़ की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहरामपुर में कबाड़ की दुकान में लगी आग
गुरुग्राम। सेक्टर-56 के पास गांव बहरामपुर में शुक्रवार को सुबह करीब चार बजकर 42 मिनट पर एक कबाड़ी की दुकान में शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। पांच बजे से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार गांव बहरामपुर में एक कबाड़ी जो प्लास्टिक, लोहे, कागज, गत्ता आदि की खरीदारी करने का कार्य करता है, इसके साथ ही वह खरीदे गए कबाड़ को अलग-अलग करने का कार्य भी करता था। शुक्रवार सुबह दुकान के ऊपर से गुजर बिजली लाइन में शॉर्टसर्किट हो गया। जिससे दुकान में पड़े प्लास्टिक और कागजों ने आग पकड़ ली। जिस कारण आग वहां पड़े पूरे कबाड़ में लग गई। आग इतनी भयंकर थी चारों और धुआं-धुआं ही नजर आ आ रहा था। आग लगने के दस मिनट बाद विभाग की अलग-अलग स्टेशनों से करीब 11 गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्लास्टिक की मात्रा ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
बयान...
अल सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर 11 गाड़ियां भेजी गईं। पांच बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट ही प्राथमिक जांच में सामने आया है। - आईएस कश्यप, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी