{"_id":"68b5f04f50af2993c20dea96","slug":"fir-will-be-filed-against-those-who-throw-garbage-and-debris-illegally-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66132-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध रूप से कचरा एवं मलबा फेंकने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध रूप से कचरा एवं मलबा फेंकने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
-सार्वजनिक स्थानों पर कचरा व मलबा डंप करने वाले वाहन भी होंगे जब्त
निगमायुक्त ने एसपीआर का निरीक्षण कर सफाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में अवैध रूप से कचरा एवं मलबा फेंकने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डंप करने वाले वाहनों को भी जब्त किया जाएगा। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को अधिकारियों एवं पार्षद के साथ वार्ड का दौरा करते हुए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, गलियों, खाली प्लाटों और सार्वजनिक स्थलों पर चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया और गति देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण अभियान के तहत वार्ड-22 के सेक्टर-27 एवं सेक्टर-43 का दौरा किया। इसके अलावा निगमायुक्त ने सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरा डंपिंग स्थलों का जायजा लेते हुए कचरे और मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शहर को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध रूप से कचरा एवं मलबा फेंकने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही उनके वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी होगी। इस अवसर पर विकास यादव तथा वार्ड वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उनके साथ अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक, देवेंद्र बिश्नोई व भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम
सफाई के साथ-साथ नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कुलदीप हिन्दुस्तानी व आईईसी एक्सपर्ट प्रियंका यादव की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलड़ा तथा राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा में छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य न केवल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता की आदत विकसित करना है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम की सहयोग करने की अपील की है।