{"_id":"6738d6c29213272bda0e50cd","slug":"fight-over-water-in-fields-case-against-seven-including-woman-gurgaon-news-c-24-1-snoi1004-109939-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेत में पानी जाने पर झगड़ा, महिला सहित सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेत में पानी जाने पर झगड़ा, महिला सहित सात पर केस
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव किठवाड़ी में खेत में पानी जाने पर दो पक्षों के झगड़े में हवाई फायर और मारपीट होने का मामला सामने आया है। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने दोनों तरफ से मिली शिकायतों के आधार पर एक महिला सहित सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव किठवाड़ी निवासी भगत सिंह दलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह खेत पर गया तो खेत में पानी भरा हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी राजेंद्र दलाल ने जानबूझकर फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए खेत में पानी छोड़ा है। वह घर पहुंचा तो राजेंद्र दलाल, इंद्र दलाल व इंद्र दलाल का बेटा जितेंद्र उर्फ जीतू उनके घर में घुस आए और बीमार पत्नी व बेटे की पत्नी रामरती को धक्के मारे व बेटे की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया और छोटी बहु के साथ भी मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर वह औ दोनों बेटे चरन व मनजू भी वहां आ गए। आरोपियों ने उनपर व बेटों पर भी लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। झगड़े में वह और उसके दोनों बेटे घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से राजेंद्र दलाल ने दी शिकायत में बताया कि वह खेत से घर जा रहे थे। रास्ते में भगत सिंह, उसके दोनों बेटों चरन, मनजू व चरण की पत्नी खेत में जानबूझकर पानी भरने का आरोप लगा रहे थे तो उन्होंने कहा कि थोड़ा रिसाव होने से पानी भर गया होगा। इसी बात पर उन्होंने घर के अंदर खींचकर कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर दिया। उसी दौरान भतीजा जितेंद्र उर्फ जीतू वहां आ गया तो चरन राइफल निकाल लाया और उन पर गोली चला दी, गोली से वह तो बच गया लेकिन गोली जमीन में लगी। झगड़े का शोर सुनकर परिवार के लोग वहां आ गए और उनके बचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने भगत सिंह दलाल की शिकायत पर राजेंद्र दलाल, भाई इंद्र दलाल व भतीजे जितेंद्र उर्फ जीतू के खिलाफ व दूसरी तरफ से राजेंद्र दलाल की शिकायत पर भगत सिंह दलाल, चरन, मनजू व चरन की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।