करोला हत्याकांड: सागर की हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन, पटौदी-कुलाना रोड को किया जाम
Karola Murder Case in Gurugram: गुरुग्राम में 25 वर्षीय सागर की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने पटौदी-कुलाना मार्ग को जाम कर दिया है।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
सागर की हत्या के बाद परिवार व ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। उन्होंने पटौदी-कुलाना मार्ग पर खंडेवला मोड़ के पास जाम लगा दिया। यह विरोध प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। आरोप है कि मछेंद्र पहलवान पक्ष के कई युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक सागर बेंगलुरु में रहता था।
दो परिवरों के बीच पुरानी रंजीश
कारोला गांव में दो परिवारों के बीच पहले से ही तनाव था। सागर के परिवार और मछेंद्र पहलवान के परिवार के बीच 4 अगस्त 2026 को एक बड़ा झगड़ा हुआ था। इस विवाद के बाद सागर को बेंगलुरु से वापस लौटना पड़ा। वह झगड़े की खबर सुनकर 6 अगस्त 2026 को ही गांव पहुंचा था। सागर को शायद अपनी जान के खतरे का अंदाजा नहीं था।