फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake vaccination in Chiranjeevi Hospital, case registered

चिरंजीवी अस्पताल में फर्जी टीकाकरण, मामला दर्ज

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fake vaccination in Chiranjeevi Hospital, case registered
गुरुग्राम। झाड़सा रोड स्थित चिरंजीवी अस्पताल में फर्जी टीकाकरण को लेकर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए। उसी के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। यह कार्रवाई सीएमओ विरेंद्र यादव के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ से की गई शिकायत में लोगों का आरोप था कि चिरंजीवी अस्पताल में फर्जी तरीके से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जिसका स्वास्थ्य विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके आधार पर पूरे मामले की जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जब अपना रिकॉर्ड खंगाला तो उसमें संबंधित अस्पताल में टीकाकरण किए जाने की कोई जानकारी ही नहीं थी। इस पर विभागीय अधिकारियों का शक और गहराया और उन्होंने विस्तार से पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय अधिकारियों को पता चला कि उक्त अस्पताल ने करीब 50 लोगों को फर्जी तरीके से टीका लगाया गया है। खास बात यह है कि टीका लगाने के बाद अस्पताल ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने और बारीकी से पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी अस्पताल को वैक्सीन का आवंटन भी नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को लगाई गई वैक्सीन सही है या नहीं, इस बात पर भी सवाल खड़ा हो गया है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि यदि निजी स्तर से व्यवस्था की गई है तो वैक्सीन कहां से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अस्पताल का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन अस्पताल की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं, अस्पताल के स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन से बात कराने में असमर्थता जाहिर की।
सेक्टर-31 में लगाई जाती थी वैक्सीन
आरोप है कि अस्पताल पैसे लेकर लोगों को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक में टीका लगवाता था। इस बारे में विभाग की तरफ से जवाब मांगा गया तो अस्पताल की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। स्वास्थ्य विभाग 30 अप्रैल तक निजी अस्पतालों को टीका उपलब्ध कराता था। उसके बाद अस्पताल निजी स्तर पर टीके की व्यवस्था कर रहे थे।

अस्पताल में फर्जी वैक्सीनेशन की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान वैक्सीन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने अस्पताल के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
- डॉ. वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed