{"_id":"642c286716838c48190e1f26","slug":"fake-number-plate-used-to-avoid-challan-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3051-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चालान से बचने के लिए लगाई फर्जी नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चालान से बचने के लिए लगाई फर्जी नंबर प्लेट
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर नंबर प्लेट तोड़ने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में चालान से बचने के लिए युवक द्वारा वाहन की नंबर प्लेट में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस ने जब युवक को पकड़ा तो पहले उसने नंबर प्लेट तोड़ने की कोशिश की और बाद में भागने का प्रयास किया। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को काबू कर डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि वह ब्रिस्टल चौक पर बतौर जोनल अधिकारी तैनात हैं। तीन अप्रैल को वह ड्यूटी पर ब्रिस्टल चौक पर मौजूद थे कि एक स्विफ्ट गाड़ी ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी हुई थी। उसके नंबर पर उन्हें शक हुआ। आरोपी ने गाड़ी नंबर के आठ अक्षर को इस तरह से लिखा हुआ है कि वह बी पड़ा जाए। इस पर उन्होंने युवक से गाड़ी की आरसी मांगी तो उसने आरसी की फोटो कॉपी दिखाई। जांच के दौरान आरोपी युवक की गाड़ी से असली नंबर प्लेट मिल गई। इस पर आरोपी ने गाड़ी पर लगी फर्जी नंबर प्लेट को तोड़ने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। एएसआई मुकेश कुमार ने डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।