{"_id":"68aa14ad5809f9ad6008cde0","slug":"fake-call-center-busted-six-accused-including-a-woman-arrested-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65383-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से 11 मोबाइल बरामद, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने सेक्टर-30 क्षेत्र में धोखाधड़ी करके रुपये ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को एक महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनसे 11 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए। आरोपियों की पहचान (राजस्थान) के जुरहेरा निवासी अंसार खान (31 वर्ष) व अहजाज (27 वर्ष), अलवर (राजस्थान) के रामपुरा निवासी निसार खान (20 वर्ष) और अलवर (राजस्थान) के रामपुरा भिवाड़ी निवासी सूरज कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, दिल्ली के कर्मपुरा एफ-ब्लॉक निवासी योगेंद्र (29 वर्ष) और अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के शीतला खेत सरला रौतेला निवासी सरिता (25 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है।
फर्जी एप का भेजते थे लिंक
पूछताछ पर पता चला कि इस कॉल सेंटर का मालिक अनुज नामक युवक है, जो कभी-कभी सेंटर पर आता है। अनुज इस सेंटर को पिछले तीन माह से संचालित कर रहा है। सेंटर मालिक अनुज के कहने पर गिरफ्तार आरोपी लोगों को कॉल करते थे। आरोपी खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर व क्रेडिट कार्ड में पॉइंट रिडीम करने का लालच देकर पीड़ितों को फर्जी एप का लिंक भेजते थे। फिर उस एप को उनके मोबाइल में इंस्टाल करवाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरवाते थे और ओटीपी पूछकर रुपये ट्रांसफर कर लेते थे।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि 9 अगस्त को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दी थी।