{"_id":"6262e900460ee96e542a598b","slug":"ex-tenant-turns-out-to-be-accused-of-killing-the-landlord-gurgaon-news-noi644436311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व किरायेदार निकला मकान मालिक की हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व किरायेदार निकला मकान मालिक की हत्या का आरोपी
विज्ञापन
पटौदी। बिलासपुर खुर्द गांव में 33 वर्षीय युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पूर्व किरायेदार को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर थाना पुलिस आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी बिलासपुर इंस्पेक्टर अजय के अनुसार बिलासपुर खुर्द गांव के रहने वाले दीपक की बृहस्पतिवार को बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आस-पास के लोगों ने जिसे दबोच कर पुलिस को सौंपा था, उसकी पहचान कैलाश निवासी समर गोपालपुर (जिला रोहतक) के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी दीपक के मकान में किराये पर रहा करता था। किसी बात को लेकर इनके बीच बहस हो गई और दीपक ने कैलाश को थप्पड़ मार दिया था। इसके कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है। उस पर रोहतक में भी हत्या का मामला दर्ज है। उसके पास बरामद बाइक भी चोरी की होने की आशंका है।
पुलिस को साथी की तलाश
छानबीन कर रही पुलिस को पता चला है कि वारदात के दौरान कोई और भी था। पुलिस इसका जल्द खुलासा करेगी। पुलिस ने अवैध हथियार, बाइक व कारतूस बरामद कर लिया है।