फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after many days of rain, water is filled in the park

Gurugram News: बरसात के कई दिन बाद भी पार्क में भरा है पानी

Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Even after many days of rain, water is filled in the park
नगर निगम नहीं दे रहा कोई ध्यान, लोगों ने की पानी निकालने की मांग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गत सप्ताह हुई बारिश ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी थी। अभी भी बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर आज भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 9 स्थित क्षेत्र में बनाया गया पार्क पूरी तरह से जलभराव की समस्या से ग्रसित है। इस पार्क में प्रतिदिन हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी टहलने के लिए आते रहे हैं। अधिकांश पार्क में जिम की सुविधाएं भी हैं। युवा भी स्वस्थ रहने के लिए जिम के उपकरणों का इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश ने पूरे पार्क को एक टापू की स्थिति में पहुंचा दिया है। पार्क में लगे घने वृक्ष भी जलभराव की चपेट में हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस प्रकार की समस्या बारिश के दिनों में बनी रहती है। पार्क से पानी के निकलने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है। इसलिए प्रात: व सायं पार्क में टहलने आने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे टहल भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पार्क में भरे बारिश के पानी को निकालने की व्यवस्था की जाए और ऐसी स्थायी व्यवस्था की जाए कि पार्क में जलभराव न हो, ताकि क्षेत्रवासी पूर्व की भांति पार्क में टहल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed