{"_id":"682cbc39c7497c38e60184ff","slug":"esic-model-hospitals-water-connection-cut-fined-lakhs-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-58028-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईएसआईसी मॉडल अस्पताल का पानी कनेक्शन काटा, लाखों का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईएसआईसी मॉडल अस्पताल का पानी कनेक्शन काटा, लाखों का जुर्माना
विज्ञापन
सेक्टरवासियों की शिकायत पर नगर निगम ने की कार्रवाई
- पेयजल संकट गहराया, अस्पताल प्रबंधन ने निगमायुक्त से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम ने बुधवार को ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, सेक्टर-9ए का पानी का कनेक्शन काट दिया। गर्मी और उमस के बीच निगम की कार्रवाई से अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पेयजल का संकट पैदा हो गया है। नगर निगम के मुताबिक, सेक्टरवासियों ने अस्पताल में अवैध पानी कनेक्शन की शिकायत की थी, जिसके बाद अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। अस्पताल प्रबंधन ने बिना लिखित सूचना के एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर निगमायुक्त व उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। नगर निगम ने अस्पताल पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया।
सेक्टर-9 ए में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का 130 बेड का मॉडल अस्पताल है। यहां ओपीडी में रोजाना करीब 1500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं जबकि विभिन्न वार्डों में करीब 150 मरीज भर्ती हैं। परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय क्वार्टर भी हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीता मिड्डा के मुताबिक, मंगलवार अपराह्न नगर निगम के क्षेत्रीय एसडीओ और जेई की अगुवाई में पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से अस्पताल का पानी का कनेक्शन काट दिया। इससे अस्पताल की जलापूर्ति बंद हो गई।
आरोप है कि एसडीओ ने यह जानते हुए कि अस्पताल की सेवाएं अति आवश्यक सेवा में आती हैं, फिर भी पानी के कनेक्शन को बिना किसी पूर्व सूचना एवं नोटिस के दबाव में आकर काट दिया। जलापूर्ति प्रभावित होने से अस्पताल की सेवाओं पर संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बॉक्स-
जीएमडीए व नगर निगम के बीच फंसा अपग्रेडेड कनेक्शन का आवेदन
वर्तमान कनेक्शन अस्पताल की परिचालन आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने अपग्रेडेड कनेक्शन के लिए जीएमडीए को आवेदन किया था लेकिन अस्पताल को नगर निगम से संपर्क करने का निर्देश दिए गए। इस मुद्दे को हल करने के लिए किसी भी एजेंसी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अस्पताल के पास मार्च 2010 को जारी वैध और सक्रिय जल कनेक्शन है। 40-50 मिमी के स्वीकृत कनेक्शन के अनुसार सभी बकाया राशि का भुगतान भी किया।
बॉक्स
अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई, 5 लाख का जुर्माना लगाया
ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में अवैध रूप से पेयजल कनेक्शन जोड़ा गया था। निगम प्रवक्ता ने बताया कि अवैध कनेक्शन काटने के साथ ही अस्पताल पर 5,17,511 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उक्त जुर्माना सात दिनों के भीतर नगर निगम कार्यालय में जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 11 मई को सेक्टर निवासी सूरज भोला ने अवैध पेयजल कनेक्शन के संबंध में शिकायत निगम में की थी। सेक्टर 9 ए के स्थानीय निवासी नियमित आधार पर पीने के पानी की कमी के बारे में शिकायत कर रहे थे। जांच में सामने आया कि 50 मिमी व्यास की पानी की पाइपलाइन अवैध रूप से जोड़ी गई थी। शिकायत सही मिलने पर अवैध कनेक्शन को काट दिया गया।