{"_id":"68014ceb7cc40c00b1028d54","slug":"erv-police-team-saved-the-girl-from-committing-suicide-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-55568-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईआरवी की पुलिस टीम ने युवती को आत्महत्या करने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईआरवी की पुलिस टीम ने युवती को आत्महत्या करने से बचाया
विज्ञापन
युवती के पिता ने डायल 112 पर की थी कॉल, छह मिनट में ही पहुंची पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी क्षेत्र के अलीपुर गांव में बीते बुधवार की शाम एक युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और गैस सिलिंडर अपने पास रखकर हाथ में लाइटर लेकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।
डायल 112 के माध्यम से इस बारे में सूचना मिलते ही इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ईआरवी) की पुलिस टीम ने महज छह मिनट में मौके पर पहुंचकर युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर युवती को कमरे से बाहर निकाला। युवती के पिता ने ही बीते बुधवार की शाम 5.37 बजे डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया था। बीते बुधवार को पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ईआरवी) 236 को सूचना मिली कि अलीपुर गांव में एक युवती आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। उसने खुद को कमरे में बंद किया हुआ है और घरेलू गैस सिलिंडर खोलकर लाइटर हाथ में लिया हुआ है। सूचना मिलते ही ईआरवी-236 पर तैनात ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश व एसपीओ सुंदर लाल तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवती को बचाया। इसके बाद मौके पर महिला पुलिस को भी बुलाया गया।
महिला पुलिस टीम ने युवती को समझाकर उससे परेशानी के बारे में बातचीत की। उसने बताया कि इसकी एक दोस्त इसके साथ ही इसके घर पर रहती है। किसी निजी परेशानी के चलते स्वयं को कमरे में बंद करके आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती को आत्महत्या करने से बचाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने प्रशंसा पत्र और पांच-पांच हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।