{"_id":"697a149654e3aef4660c2d18","slug":"elevated-roads-will-be-built-on-nh-48-at-rajiv-chowk-and-narsinghpur-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78304-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 पर राजीव चौक और नरसिंहपुर पर एलिवेटेड रोड बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 पर राजीव चौक और नरसिंहपुर पर एलिवेटेड रोड बनेगी
विज्ञापन
एनएचएआई के चेयरमैन और जीएमडीए के सीईओ ने एक्शन प्लान की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक पर गुरुग्राम-सोहना हाईवे के साथ एलिवेटेड रोड लूप बनाकर जाम से राहत दिलाई जाएगी। वहीं, एनएच-48 के साथ नरसिंहपुर पर तीन किमी एलिवेटेड स्ट्रेच निर्माण की योजना है। इसके लिए एनएचएआई और जीएमडीए की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष कुमार और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पीसी मीणा की एनएचएआई ऑफिस में बुधवार को एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें गुरुग्राम में हाईवे पर जाम कम करने के कार्याें और बेहतर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को मिलकर लागू करने के लिए एक एक्शन प्लान को अंतिम रूप दिया गया।
मानसून के मौसम में एनएचएआई के स्ट्रेच पर अंडरपास में जलभराव/बाढ़ के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। निर्देश दिया गया है कि जीएमडीए और एनएचएआई के इंजीनियरिंग विंग चिह्नित स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। बारिश के पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित करने के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक कार्य करेंगे। दोनों अथॉरिटी के संबंधित अधिकारी किसी भी अन्य महत्वपूर्ण स्थान के लिए समन्वित दौरे करेंगे। वहीं, एनएच-48 पर फुटओवर ब्रिज निर्माण पर चर्चा की गई। जीएमडीए कई ऐसे स्ट्रेच की पहचान करेगा, जहां एफओबी की जरूरत है। एनएचएआई एफओबी का निर्माण करेगा। एफओबी रैंप और लिफ्ट से लैस होंगे। दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी योजनाबद्ध तरीके से हो सके।
विज्ञापन
राजीव चौक पर जाम दूर करने के काम में तेजी लाई जाएगी
बैठक मुख्य एजेंडा शहर के सबसे महत्वपूर्ण जंक्शनों में से एक राजीव चौक पर जाम दूर करना रहा। इस स्ट्रेच पर ट्रैफिक मूवमेंट को बेहतर बनाने के लिए दो एलिवेटेड ग्रेड सेपरेटर की प्लानिंग की जा रही है। दिल्ली से सोहना की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए एनएच 48 के मेन कैरिजवे से एनएच-248ए के मेन कैरिजवे तक एक लेफ्ट-टर्न एलिवेटेड रैंप का प्रस्ताव है, जिसमें सर्विस रोड के लिए भी एग्जिट का प्रावधान है। इसके अलावा सोहना से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए एनएच-248ए के मेन कैरिजवे को एनएच-48 के मेन कैरिजवे से जोड़ने वाला एक राइट-टर्न एलिवेटेड रैंप प्रस्तावित है।
एलिवेटेड कॉरिडोर का डीपीआर होगा तैयार
एनएचएआई ने नरसिंहपुर के पास एलिवेटेड कॉरिडोर का प्रस्ताव दिया है और डीपीआर तैयार की जाएगी। एनएचएआई ने इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए नरसिंहपुर के पास तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड स्ट्रेच के निर्माण का प्रस्ताव भी पेश किया। एनएचएआई के चेयरमैन ने प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया। सीईओ ने बताया कि अथॉरिटी नरसिंहपुर सर्विस लेन पर जलभराव की लंबे समय से चली आ रही समस्या को हल करने के लिए बादशाहपुर तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेन भी बना रही है। हाईवे प्रबंधन की ओर से एनएच-48 पर एक पुलिया बनाया जाना है।