फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity water crisis in Ansal Essensia Society

Gurugram News: अंसल एसेंसिया सोसाइटी में बिजली पानी संकट

Wed, 19 Jul 2023 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity water crisis in Ansal Essensia Society
लोगों में रोष, आज अंसल के कनाट प्लेस स्थित मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंसिया सोसाइटी में सोमवार रात 2 बजे से बिजली नहीं है। लचर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यह दिक्कत आई है। करीब 2000 परिवार इस सोसाइटी में रहते हैं। बौखलाए लोगों ने सोसाइटी परिसर में रोष व्यक्त किया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धमेंद्र तंवर ने कहा कि सोसाइटी प्रबंधन देखने वाले अधिकारी रात से ही मोबाइल बंद करके बैठे हैं। सोसाइटी के लचर बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण किसी मैकेनिक को यहां कहां फॉल्ट है समझ में नहीं आ रहा है। 8-8 फुट गहराई में केबल डाले गए हैं। महिलाओं ने बताया कि उनके घर एक बूंद भी पीने का पानी नहीं है। खरीदकर पानी की बोतल मंगाई। सुबह बच्चों को उबालकर पानी पिलाया। आक्रोशित लोग परिसर में जमा हो गए। बिजली निगम के कर्मियों को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि सोसाइटी की आंतरिक बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी है, वे ठीक नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि बिजली पानी का संकट है। इस सोसाइटी में जरूरत के अनुसार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं है।यहां 1500 केएलडी क्षमता के प्लांट की जरूरत है मगर मात्र 75 केएलडी का प्लांट लगाया है। बाकी सीवेज की गंदगी अवैध तरीके से बहाई जा रही है। यहां के निवासी बुधवार को कनाट प्लेस स्थित अंसल के मुख्यालय के पास प्रदर्शन करेंगे। खबर लिखने तक सोसाइटी में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed