फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   electric cut

Gurugram News: तावड़ू मोहम्मदपुर अहिर में फिर गिरे बिजली के तीन पोल, विद्युत आपूर्ति ठप

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
electric cut
- मंगलवार को बारिश के कारण 18 बिजली के पोल सड़क पर गिर गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में बिजली के पोल गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक के बाद एक 18 बिजली के पोल सड़क पर गिरने के बाद अब बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन और पोल सड़क के बीचो-बीच आ गिरे। इस घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एक बार फिर पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीण अर्जुन, धर्मबीर, रामपाल, रोहतास, प्रदीप आदि ने बताया कि बरसात के मौसम में पहले से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और अब बार-बार बिजली के पोल गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक स्कूल बस के निकलने के कुछ मिनट बाद ही डेढ़ दर्जन पोल सड़क पर गिर गए। अब तीन और पोल गिरने से बिजली व्यवस्था फिर से प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। निगम के एसडीओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल में टक्कर मारी, जिससे तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed