फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elections of state-aided private colleges will be monitored

Gurugram News: राजकीय सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों के चुनावों की होगी निगरानी

Sat, 08 Apr 2023 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Elections of state-aided private colleges will be monitored
चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ही चुन सकेंगे प्रबंधक समिति के सदस्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेज प्रबंधक समिति के चुनाव निदेशालय की निगरानी में ही संपन्न होंगे। निदेशालय अपने स्तर पर चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त कर चुनाव संपन्न कराएगा। पर्यवेक्षक की गैरहाजरी में कराए जाने वाले चुनाव से चुने गए प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने आदेश स्पष्ट करते हुए सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों को शुक्रवार शाम यह अधिसूचना जारी की है। निदेशालय की जानकारी के बगैर कराए जाने वाले चुनावों का चलन देखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। निजी कॉलेजों को जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चुनाव संपन्न होने के सात दिन के अंदर ही पूरी प्रक्रिया का ब्यौरा देना होगा। साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर इस पर सुनिश्चित करने होंगे। चुनाव तारीख निश्चित करने से 15 दिन पहले इसकी सूचना निदेशालय को देनी होगी।
विज्ञापन


--

राजकीय सहायता प्राप्त निजी कॉलेज की प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। चुनाव के लिए निदेशालय अपने प्रतिनिधि भेजेगा। इसके बाद ही चुनाव वैध होंगे। - आरके गर्ग, प्राचार्य, सेक्टर 14 महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed