फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight-month-old innocent man was hit with a stick, his condition is critical

आठ माह के मासूम पर बोला हमला, हालत नाजुक

Fri, 23 Apr 2021 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Eight-month-old innocent man was hit with a stick, his condition is critical
गुरुग्राम। शहर में बसई रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने दूसरे के आठ माह के मासूम के सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। माता-पिता से भी मारपीट की। गंभीर हालत में बच्चे को सफदरजंग रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी की रहने वाली अमृता ने बताया कि वह काफी समय से पति गोलू व आठ माह के बच्चे कुनाल के साथ शहर के बसई रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रह रही है। यहां दूसरी झोपड़ी में रहने वाली सीमा, सुनील, गोविंद व आकाश से झगड़ा हो गया। उस समय अमृता ने कुनाल को गोद में ले रखा था। चारों आरोपियों ने कुनाल पर हमला कर दिया। सुनील ने बच्चे के सिर में डंडा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अमृता व गोलू को भी डंडों से पीटा।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बच्चे को सफदरजंग, दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। सफदरजंग अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पटौदी रोड पुलिस चौकी में अमृता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed