फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight cyber thugs arrested for defrauding Rs 30.88 crore across the country

Gurugram News: कासगंज (उत्तर प्रदेश) के ध्यानार्थ देश भर में 30.88 करोड़ रुपये की ठगी वाले आठ साइबर ठग गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Eight cyber thugs arrested for defrauding Rs 30.88 crore across the country
- आरोपियों के खिलाफ 8,129 शिकायतें और 327 मामले दर्ज
विज्ञापन

- आरोपियों से 10 मोबाइल, एक सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेकबुक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूरे भारत में 30.88 करोड़ रुपये की ठगी वाले आठ साइबर ठगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल, एक सिम कार्ड, एक डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की है। मोबाइल और सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि साइबर ठगों के खिलाफ 8129 शिकायतें और 327 मामले दर्ज हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी, साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपियों को नवंबर 2024 से मई 2025 के बीच गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि साइबर ठग फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, निवेश कराकर और फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि कुल 327 मामलों में से 16 मामले हरियाणा के अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं। गुरुग्राम में साइबर अपराध थाना पूर्व में एक मामला, साइबर अपराध थाना दक्षिण में दो मामले और साइबर अपराध थाना पश्चिम में एक मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने कासगंज (उत्तर प्रदेश) के पिलसुनी गांव निवासी हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने आरोपी जुनैद, समीर, मनोज, रूप किशोर और शिवांश राय को गिरफ्तार किया। वहीं, साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने आरोपी अर्पण व बिजेंद्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed