फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Educationists gathered at the Om Shanti Retreat Centre on Teachers' Day.

Gurugram News: शिक्षक दिवस पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर में जुटे शिक्षाविद

Sat, 05 Sep 2026 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Educationists gathered at the Om Shanti Retreat Centre on Teachers' Day.
- राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मेलन में आध्यात्मिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक के संतुलन पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर, भोड़ाकलां में शिक्षक दिवस के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मेलन आयोजित किया गया। ‘द पावर ऑफ नाउ’ विषय पर हुए सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रोफेसर, महाविद्यालयों व विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षाविद शामिल हुए। सम्मेलन में वर्तमान शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिक चेतना और आधुनिक तकनीकों के संतुलन पर विचार-मंथन किया गया।
ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय ही परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली क्षण है। समय निकलने के बाद सुधार का अवसर हाथ से निकल जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बचपन से ही शांति और योग का महत्व समझाने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों के समावेश से मानसिक रूप से स्वस्थ और सुसंस्कृत समाज की नींव मजबूत होगी। हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बी.जे. राव ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली अधिकतर भौतिक समृद्धि पर केंद्रित है, जबकि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य व्यक्ति के आंतरिक और आध्यात्मिक विकास से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के प्रत्येक अनुभव से सीख मिलती है।
विज्ञापन

एमडीआई गुरुग्राम के निदेशक प्रो. अरविंद सहाय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एआई के अत्यधिक उपयोग से विद्यार्थियों की स्वाभाविक सोच और सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए सीखने की प्रक्रिया को जीवंत बनाए रखने के लिए मानसिक अभ्यास और स्वतंत्र चिंतन आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed