फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Earthquake tremors felt twice in the district.

Gurugram News: जिले में दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके

Sun, 28 Jun 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors felt twice in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शनिवार शाम मिलेनियम सिटी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों ने भी टेबल और कुर्सियों में कंपन महसूस होने की जानकारी दी। हालांकि, जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शाम 7:04 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप की गहराई करीब 215 किलोमीटर होने के कारण इसके झटके गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
विज्ञापन


भूकंप के बाद कुछ देर तक लोग एहतियातन इमारतों के बाहर ही खड़े रहे। स्थिति सामान्य होने पर वे वापस अपने घरों और कार्यालयों में लौट गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी भूकंप की चर्चा छाई रही। व्हाट्सएप पर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न इलाकों में महसूस हुए झटकों की जानकारी पोस्ट की। प्रशासन के अनुसार, जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed