फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Radhika and Rajat, and Siddhi, won bronze.

Gurugram News: राधिका ने रजत और सिद्धि ने जीता कांस्य

Tue, 08 Sep 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Radhika and Rajat, and Siddhi, won bronze.
एसजीएफआई ताइक्वांडो स्कूल स्टेट गेम्स में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पांच से सात सितंबर तक आयोजित एसजीएफआई ताइक्वांडो स्कूल स्टेट गेम्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में राधिका ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि सिद्धि ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।



दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। राधिका और सिद्धि ने कहा कि प्रतियोगिता में पदक जीतकर बेहद खुश हैं। इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच का मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और उनकी लगातार मेहनत रही है। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन



प्रशिक्षक कुलवंत सिंह ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। राधिका ने अपनी मेहनत के दम पर रजत पदक हासिल किया, जबकि सिद्धि ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed