{"_id":"65b2a486338282f1960a7ea4","slug":"due-to-winter-children-should-not-be-invited-to-school-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24187-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सर्दी का सितम, नौनिहालों को न बुलाएं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सर्दी का सितम, नौनिहालों को न बुलाएं स्कूल
विज्ञापन
सर्दी में बच्चों को स्कूल बुलाने पर नाराज प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
छठी से 12वीं तक के बच्चे सुबह नौ बजे से पहले न जाएं स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतलहर में बच्चों को सुबह सात बजे स्कूल बुलाने वाले स्कूल प्रबंधकों को जिला प्रशासन ने आडे़ हाथ लिया है। साथ ही ऐसी स्थिति में छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को नौ बजे से पहले स्कूल न बुलाने की सख्त चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को जिले में मात्र छह डिग्री न्यूनतम तापमान और स्मॉग (धुंध और धूल का मिश्रण) ने लोगों की हालत खराब कर दी।
जिले में बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को दो डिग्री कम न्यूनतम तापमान में कोल्ड डे का प्रकोप महसूस हुआ। मात्र छह डिग्री न्यूनतम तापमान के बीच हल्की धूप निकली लेकिन हवाओं के कारण लोगों पर सर्दी हावी रही। राहत के आसार अभी दिखाई नहीं दे रहे। ऐसे में जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीतलहर में पांचवीं कक्षा तक के नौनिहालों को स्कूल न बुलाने के आदेशों पर गंभीरता बरतने की हिदायत दी। साथ ही छठी से 12वीं तक के बच्चों को सुबह नौ बजे से पहले स्कूल न बुलाने के लिए भी आदेश जारी किए। जिला प्रशासन ने इस बीच लोगों को सर्दी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की एडवाइजरी भी जारी की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार पूर्वानुमान की स्थिति में परिवर्तन आ रहा है। ऐसे में पहले जहां 24 जनवरी से शीत लहर का प्रकोप कम होने के आसार दिख रहे थे, अब वह आसार कमजोर पड़ने लगे हैं। 27 जनवरी तक सर्दी के सितम से राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। जेड स्ट्रीम (बहुत तेज हवाएं) नीचे की ओर बह रही हैं। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम से बर्फीली हवाओं का बहाव है। इस कारण उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल रही। जिले में सोमवार के बाद मंगल और बुधवार को न्यूनतम तापमान में दोगुनी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस से बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस कारण लोगों को सर्दी के सितम से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सर्दी का प्रकोप अधिक महसूस हुआ। मौसम वैज्ञानिक एमएल खिच्चर ने बताया कि ज्यादातर उत्तरी भारत में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। अंबाला और फतेहाबाद में पारा दो से तीन डिग्री तक लुढ़क रहा है।
दोपहर में भी छाया रहा स्मॉग
बृहस्पतिवार को भी सर्दी के साथ स्मॉग (धुंध और धूल का मिश्रण) के कारण लोग परेशान रहे।
स्मॉग की चादर में साइबर सिटी पूरी तरह से ढक गई। ऊंची से ऊंची इमारतें दोपहर 12 बजे तक दिखाई नहीं दीं। इस बीच गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के कारण भारी माल वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इस बीच लोगों का सड़कों पर सफर मुश्किल हो गया।