फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to heat, elderly and children are getting affected by stomach flu

Gurugram News: गर्मी का असर, स्टमक फ्लू की चपेट में आ रहे बुजुर्ग, बच्चे

Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, elderly and children are getting affected by stomach flu
खानपान में लापरवाही ने बढ़ाईं मुश्किलें, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तेज गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे केस आ रहे हैं, जिनमें बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है।

चिकित्सकों का कहना है कि ये लक्षण स्टमक (पेट) फ्लू का संकेत हैं। ऐसे में खान-पान सही न होने से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। परिजनों को सावधानी बरतने के सलाह दिए गए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक बच्चे व बुजुर्ग डायरिया, बुखार, सर्दी, खांसी और पेट दर्द से पीड़ित पहुंच रहे हैं। ओपीडी में चिकित्सक इलाज के साथ भीषण गर्मी से बचाव के उपाय मरीजों को दे रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राठी का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण डायरिया, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे बचने के लिए खूब पानी पीएं, धूप में न निकलें और जरा भी दिक्कत होने पर अस्पताल में ही जाकर इलाज कराएं। इस मौसम में डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, शरीर दर्द, सिर दर्द आदि होने की आशंका अधिक रहती है। साथ ही तेज धूप और पसीने की वजह से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन



स्टमक फ्लू के लक्षण

- भूख कम लगना
- पेट दर्द होना

- दस्त
- मन खराब होना
- उल्टी

- ठंड या कंपकपी लगना
- बुखार
- जोड़ों का अकड़न
- मांसपेशियों में दर्द
- त्वचा में हल्की जलन होना
- ज्यादा पसीना आना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed