{"_id":"61828f9d46c7cc2e1b0abdff","slug":"dry-fruits-and-chocolates-are-the-first-choice-in-gifts-shopping-done-fiercely-on-the-eve-of-diwali-gurgaon-news-noi6139983189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार में ड्राई फ्रूट और चॉकलेट पहली पसंद, दिवाली की पूर्व संध्या पर जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार में ड्राई फ्रूट और चॉकलेट पहली पसंद, दिवाली की पूर्व संध्या पर जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
दिवाली के अवसर पर सदर बाजार की मुख्य गली में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाली दिवाली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। दिवाली त्योहार की पूर्व संध्या पर बुधवार को लोगों ने बाजारों से सजावट का सामान, बर्तन, लक्ष्मी पूजन के लिए पूजा की थाली, कपड़े, ड्राई फ्रूट, मिठाई सहित अन्य घरेलू सामानों की खरीदारी की। वहीं रिश्तेदारों या दोस्तों को उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट और चॉकलेट के डिब्बों की अधिक बिक्री हुई। लोगों की यह पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि, दोपहर को बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन शाम को काफी भीड़ थी। दुकानदारों ने बताया कि कोरोना महामारी की दो लहर के बाद बीते वर्षों की अपेक्षा खरीदारी 50 से 60 फीसदी ही रही, लेकिन बाजारों में खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
लोगों ने बुधवार को खीलें-बताशे, मोमबत्ती, दीये, लड़ियां, बिंदरवाल आदि की खरीदारी की। वहीं दुकानों पर सजावट का सामान महंगा होने के कारण लोगों ने ज्यादातर खरीदारी रेहड़ी-पटरी वालों से की। रेहड़ी-पटरी वालों के पास कपड़े व कागज से बने फूलों की लड़ियां, दीये, रंगोली बनाने के लिए रंग, मोमबत्ती, बिजली की लड़ियां आदि सामान उपलब्ध थे। ग्राहक खरीदारी के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों से सामान के दाम कम करने को लेकर बात करते और सामान को बेचने के लिए कम मुनाफे पर भी सामान बेच देते हैं। क्योंकि, यह लोग मेवात, राजस्थान सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से आकर यहां सामान बेच रहे हैं।
शादी के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे ग्राहक
धनतेरस पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की जमकर खरीदारी की, लेकिन बुधवार को एलईडी, टीवी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए कम ही ग्राहक दुकानों पर दिखाई दिए। हालांकि लोगों द्वारा 14 नवंबर से शुरू होने वाली शादियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बुकिंग कराई जा रही है। लोग दुकानों एवं शोरूम पर पहुंचकर सामान को जांच-परखकर देख रहे हैं और शादी के लिए तय तिथि की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं ताकि शादी पर उनके पसंद का सामान मिल सके। शिव मूर्ति चौक के पास स्थित अजय ट्रेडिंग कंपनी के बिक्री सहयोगी सफीक अंसारी ने बताया कि धनतेरस पर उनकी दुकान से 60 लोगों ने एलईडी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान खरीदा। बुधवार को ग्राहकों की संख्या कम रही, लेकिन बृहस्पतिवार को दिवाली के दिन ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद है। वहीं शादियों के लिए सामान की एडवांस बुकिंग भी लोगों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
300 से 500 रुपये में उपलब्ध डिब्बा
दिवाली पर रिश्तेदारों या दोस्तों को गिफ्ट के तौर पर ड्राई फ्रूट और चॉकलेट के डिब्बे दिए जा रहे हैं। लोगों की यह पहली पसंद बनी हुई है। ड्राई फ्रूट विक्रेताओं द्वारा 300 ग्राम का डिब्बा 300 से 350 रुपये, 400 ग्राम का डिब्बा 400 से 425 रुपये, 500 ग्राम का डिब्बा लगभग 500 रुपये में उपलब्ध है। सदर बाजार में परचून दुकान के संचालक पंकज गुप्ता ने बताया कि ग्राहक द्वारा अच्छी क्वालिटी के डिब्बे में ड्राई फ्रूट की मांग की जाती है तो डिब्बे 200 से 500 रुपये में उपलब्ध हैं। इनमें अलग से ड्राई फ्रूट रखे जाते हैं। यह डिब्बा 900 से 1000 रुपये में पड़ता है।