फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drum filled with hot water rolled, father and son burnt, admission to Delhi Trauma Center has been sought.

Gurugram News: गर्म पानी से भरा ड्रम लुढका, पिता-बेटा झुलसे, दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में भर्ती इनसेट मांगा गया है

Tue, 03 Dec 2024 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Drum filled with hot water rolled, father and son burnt, admission to Delhi Trauma Center has been sought.
पुन्हाना बाजार में अवैध रूप से बेचे जा रहे गर्म पानी करने वाले ड्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। उपमंडल के बीसरू गांव में उबलते हुए पानी के ड्रम की चपेट में आने से पिता व बेटे झुलस गए। दोनों को पुन्हाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नल्हड़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भी दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि पानी के ड्रम में लगी बिजली की रॉड के कारण पानी उबलने लगा, जिसके बाद ड्रम एक तरफ झुककर पास में सो रहे पिता व बेटे पर गिर गया।

ग्रामीणों के मुताबिक बीसरु गांव निवासी चंदू कुरैशी रात में बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। सोते समय पानी गर्म करने के लिए ड्रम में लगी रॉड को चालू कर दिया जो पूरी रात चलती रही और सुबह तक पानी उबलने लगा। उबलते हुए पानी के कारण ड्रम लचीला हो गया जो पास में सो रहे चंदू (45) व बेटे मोइन (12) पर गिर गया। उबलते हुए पानी के गिरने के बाद सुबह-सुबह चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और दोनों घायलों को पुन्हाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें नल्हड के मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण नल्हड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से उन्हें दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चंदू पेट से लेकर पैरों तक झुलस गया। वहीं, मोइन के शरीर का अधिकतर हिस्सा झुलस गया। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मुखिया होने के नाते पूरे परिवार की जिम्मेवारी चंदू पर है, जो फिलहाल दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।
विज्ञापन


खुलेआम बिक रहे रॉड लगे प्लास्टिक के ड्रम

सर्दियां शुरू होते ही पुन्हाना के बाजार में प्लास्टिक के ड्रम खुलेआम बेचे जाते हैं। तकरीबन एक हजार से लेकर 15 सौ रुपये में बेचे जाने वाले ये ड्रम देशी तरीके से तैयार किए जाते हैं। सर्दियों में इनकी खासी मांग देखी जाती है। अवैध रूप से बेचे जाने वाले ड्रम के ऐसे दुकानदार प्रशासन की नजर दूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ड्रम घर-घर में देखे जा सकते हैं। सर्दियों में बिजली के अधिक लोड का कारण ऐसे ही ड्रम माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी कर चलाते हैं रॉड

बाजार में बिक रहे ऐसे ड्रम में रॉड देशी तरीके से लगाई जाती है। वहीं, इन्हें चलाने के लिए लोग बिजली चोरी करते हैं। यही वजह है कि लोग इन ड्रमों में रात में रॉड चालू कर छोड़ देते हैं। जनवरी के माह में बिजली के अघोषित कट व कम वोल्टेज में बिजली आने का कारण ग्रामीण ऐसे ही रॉड लगे ड्रम को कारण बताते हैं। एक हजार से 15 वॉट की रॉड के ऐसे ड्रम को अधिकतर रात में चालू किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed