{"_id":"65ceecc154bf0749350ce111","slug":"drone-delivering-chicken-fell-in-gurugram-of-haryana-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चिकन की डिलीवरी करने वाला ड्रोन गिरा, गुरुग्राम में 30 किलो वजनी Drone तेज आवाज के साथ गिरा; सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चिकन की डिलीवरी करने वाला ड्रोन गिरा, गुरुग्राम में 30 किलो वजनी Drone तेज आवाज के साथ गिरा; सहमे लोग
Fri, 16 Feb 2024 10:56 AM IST
शाहरुख खान
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:56 AM IST
सार
गुरुग्राम में चिकन डिलीवरी के लिए जा रहा ड्रोन गिर गया। 30 किलो वजनी ड्रोन तेज आवाज के साथ गिरा। जिससे लोग सहम गए। जहां ड्रोन गिरा वहां जमीन पर गड्ढा बन गया।
विज्ञापन
ड्रोन से चिकन की डिलीवरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिकन डिलीवरी के लिए जा रहा ड्रोन बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गया। ड्रोन साउथ सिटी टू के जी ब्लाक के एक मकान पर गिरा और छत पर लगे डिश एंटीना को तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। इससे जमीन पर गड्ढा बन गया।
ड्रोन के गिरने की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की ओर से घटना की जानकारी सेक्टर 50 थाना पुलिस को दी गई। साउथ सिटी-2 के जी ब्लाक आरडब्ल्यूए के प्रधान सतीश यादव ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं।
सोसाइटी में ही पाल्मी बनर्जी किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे उनकी छत पर एक ड्रोन गिरा। जो स्काई एयर नामक होम डिलीवरी कंपनी का था। ड्रोन के माध्यम से यूनिटेक फ्रेस्को सोसाइटी में चिकन की डिलीवरी भेजी गई थी।
विज्ञापन
21 मंजिला यह सोसाइटी ठीक साउथ सिटी-2 के पीछे की ओर है। प्रत्यक्षदर्शी विवेक मित्तल के अनुसार खासी ऊंचाई पर उड़ता 30 किलो का ड्रोन असंतुलित होकर जमीन की ओर आने लगा। पाल्मी बनर्जी की छत पर लगे डिश एंटीना से टकराते हुए तेज आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा।