फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver shot dead after robbery

डकैती के बाद चालक की गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Mar 2022 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Driver shot dead after robbery
गुरुग्राम/पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र के लोकरा कापड़ीवास रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश मृतक की कार और मोबाइल भी लूट कर ले गए और शव बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, डकैती, लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने आठ बजे पटौदी क्षेत्र के लोकरा कापड़ीवास रोड पर बीच सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। तलाशी में युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त राकेश गुर्जर निवासी गांव श्यामपुर तहसील बहरोड, जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की कार और मोबाइल भी गायब था। परिजनों ने डकैती के बाद युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। एसीपी पटौदी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस समेत अन्य टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपियों के पकड़े जाने पर ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

फेरी वालों को कार में लाया था
मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि राकेश ने अपनी जीविका चलाने के लिए एक महीने पहले ही ईको कार खरीदी थी। कार पर अभी नंबर भी नहीं आया था। वह कार को बुकिंग में चलाता था। 15 दिन पूर्व गांव-गांव जाकर फेरी लगाने वाले करीब चार से पांच लोगों ने उसकी कार बुक कर ली थी। वह तेल और हजार रुपये रोज के देते थे। बुधवार रात को वह गांव के एक दुकानदार के पास खड़ा था। जहां उसने कहा था कि वह एक बुकिंग लेकर जाएगा, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पटौदी थाने से परिजनों को हत्या की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चे हैं मृतक के, होने वाला था कार्यक्रम
मृतक के भतीजे अशोक ने बताया कि राकेश के तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा है, जो अभी कुछ दिन पहले ही हुआ था। अप्रैल में उसके यहां कार्यक्रम भी होना था। इसको लेकर तैयारी भी चल रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हत्या की खबर से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस ने जल्द से जल्द हत्या के खुलासे की मांग की है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed