{"_id":"670ebcecc900569d4a0a10f6","slug":"driver-absconded-with-rs-450-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-41660-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ड्राइवर 4.50 लाख रुपये लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ड्राइवर 4.50 लाख रुपये लेकर हुआ फरार
Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम। थाना पालम विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति की गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर 4.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। व्यक्ति ने ड्राइवर को यह राशि अपने जानकार को देने के लिए भेजा था। ड्राइवर रुपये लेकर नहीं पहुंचा और उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पालम विहार निवासी विरेंद्र हुड्डा ने थाना पालम विहार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफिकुल रहमान उसके पास ड्राइवर था। बीते नौ अक्तूबर की शाम 4 बजे बैंक से 4.50 लाख रुपये निकलवाकर अपने जानकार राकेश को देने के लिए ड्राइवर सफिकुल रहमान को भेजा था। सफिकुल रहमान रास्ते में फोन बंद करके गाड़ी पालम विहार क्षेत्र में छोड़कर 4.50 लाख रुपये सहित फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन