फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water supply will improve, pipeline will be laid from Basai to DLF Phase-3

Gurugram News: बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति, बसई से डीएलएफ फेज-3 तक डाली जाएगी पाइप लाइन

Mon, 25 Aug 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will improve, pipeline will be laid from Basai to DLF Phase-3
मास्टर पेयजल लाइन परियोजना को सीईओ ने दी मंजूरी
विज्ञापन

20 किमी पाइप लाइन डालने में 99.14 करोड़ रुपये होंगे खर्च



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में पेयजल सुधार के लिए नई मास्टर लाइन डालने की परियोजना को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ ने मंजूरी दे दी है। अब इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए टेंडर जारी होगा। 20 किमी लंबी पाइप लाइन से न्यू गुरुग्राम, पालम विहार और डीएलएफ फेज-3 समेत अन्य सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी।
परियोजना पर 99.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने में लगा हुआ है। बसई से डीएलएफ फेज तीन तक करीब 20 किमी नई मास्टर पाइप लाइन डाली जानी है। पाइप लाइन डालने में जमीन समेत अन्य अड़चन को जीएमडीए की टीम ने दूर कर डीपीआर को फाइनल कर मंजूरी के लिए सीईओ श्यामल मिश्रा को भेजा था। सीईओ ने परियोजना को सिरे चढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


जीएमडीए मास्टर प्लान-2031 को ध्यान में रखकर शहर में पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। इस परियोजना में द्वारका एक्सप्रेसवे, पालम विहार और डीएलएफ फेज-3 समेत अन्य सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति के लिए मास्टर पेयजल लाइन डाली जाएगी। अभी पालम विहार क्षेत्र और अंतिम छोर वाले डीएलएफ फेज तीन में गर्मियों में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। पेयजल कम आपूर्ति वाले क्षेत्रों में नई पाइप लाइन डालने की मंजूरी जीएमडीए बोर्ड से मिली हुई है। नई पाइप लाइन शहर के बाहर द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए सेक्टर 23 व 23 ए, सेक्टर 19 व 22, चौमा से होकर जाएगी। जीएमडीए बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी का नया संयंत्र बनवाने जा रहा है। निर्माण कार्य एक एजेंसी को अलॉट किया जाना है। नई पाइप लाइन से सेक्टर 101, 104, 108,110,110 ए, 111, न्यू पालम विहार और सराय गांव को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा सेक्टर एक व दो, सेक्टर 18 व 19, सेक्टर 20, सेक्टर 21, सेक्टर-22, 23, 23 ए समेत अन्य सेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed