फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water supply to be improved in five villages of Ward-17

Gurugram News: वार्ड-17 के पांच गांवों में पेयजल व्यवस्था में होगा सुधार

Sat, 27 Jun 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply to be improved in five villages of Ward-17
1.35 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति, आपूर्ति होगी अधिक मजबूत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-17 के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदपुर, नरसिंहपुर, खेड़की दौला, दरबारीपुर और पलड़ा गांव की पेयजल व्यवस्था में जल्द सुधार होगा। इन पांचों गांवों के वाटर बूस्टिंग स्टेशनों के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार के लिए 1.35 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
योजना के तहत खेड़की दौला वाटर बूस्टिंग स्टेशन को जीएमडीए की 900 मिमी मुख्य कैनाल आधारित जलापूर्ति लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को भूजल के साथ-साथ नहरी आधारित पेयजल भी उपलब्ध होगा। इससे भूजल पर निर्भरता कम होने के साथ भविष्य में बढ़ती आबादी की जल जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत पांचों वाटर बूस्टिंग स्टेशनों पर नए ट्यूबवेल, सबमर्सिबल पंप और ऑटोमैटिक कंट्रोल पैनल लगाए जाएंगे। इसके अलावा नई डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप लाइन बिछाकर जल वितरण नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। इससे अंतिम छोर तक बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। पुरानी मोटरों की मरम्मत, 10 लाख लीटर क्षमता वाली भूमिगत जल टंकी की सफाई तथा बिजली दक्षता बढ़ाने के लिए एलईडी लाइटिंग और उपकरण भी लगाए जाएंगे। इन सुधारों से जलापूर्ति अधिक नियमित बनेगी और संचालन लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद वार्ड-17 के हजारों निवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मुख्य अभियंता एवं सक्षम प्राधिकारी स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद अब इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि वार्ड-17 के पांच गांवों के लिए स्वीकृत यह परियोजना जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और अधिक विश्वसनीय बनाएगी। उन्होंने कहा कि नहरी आधारित जलापूर्ति शुरू होने से नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता का पेयजल मिलेगा। नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed