{"_id":"6b0839252df7b835f30fe43a","slug":"drill-conducted-in-gurugram-to-handle-scenarios-involving-air-strikes-and-building-collapses-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108507-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हवाई हमले और भवन ढहने की स्थिति से निपटने का गुरुग्राम में हुआ अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हवाई हमले और भवन ढहने की स्थिति से निपटने का गुरुग्राम में हुआ अभ्यास
विज्ञापन
गुरुग्राम में एयर रेड और भवन ढहने की स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस ने की मॉक ड्रिल। पीआर
घायलों को निकालने, प्राथमिक उपचार, आग बुझाने और सुरक्षित निकासी का किया गया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला परिषद परिसर में बृहस्पतिवार को सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल आयोजित की। यह ड्रिल एयर रेड और भवन ढहने जैसी आपात स्थितियों पर केंद्रित थी। इसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों और समन्वय को परखा गया।
ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी, भवन के हिस्से का ढहना और आग लगने जैसी परिस्थितियों का अभ्यास हुआ। धुआं फैलने और लोगों के फंसे होने के दृश्य भी दिखाए गए। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, एनसीसी और आपदा मित्र के जवानों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को मजबूत करना था। एयर रेड सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर घेराबंदी कर कानून व्यवस्था संभाली। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने और बचाव कार्य में सहयोग दिया।
विज्ञापन
तकनीकी उपकरण उपयोग किए
एसडीआरएफ टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तकनीकी उपकरण उपयोग किए। दो लोगों को आरसीसी स्लैब के नीचे से निकालने का अभ्यास हुआ। अन्य घायलों को स्ट्रेचर और फायरमैन लिफ्ट से बाहर निकाला गया। पहली मंजिल पर फंसे दो स्वयंसेवकों को रस्सी और चेयर नॉट तकनीक से नीचे उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किया। घायलों की प्राथमिक जांच, ट्रायेज और उपचार का अभ्यास किया गया। ड्रिल में 14 घायल, 8 गंभीर घायल और 2 मृतकों की स्थिति दर्शाई गई।
संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई
मॉक ड्रिल शुरू होने से पहले संविधान दिवस के अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, एनसीसी, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस की टीमों को संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने तथा संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई।