फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic help accuses software engineer of misdeed

घरेलू सहायिका से इंजीनियर ने किया दुष्कर्म: 35 साल का आरोपी हाथ पकड़ कमरे में ले गया, वहां बनाया हवस का शिकार

Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM IST
सार

सेक्टर-57 में 26 साल की घरेलू सहायिका ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Domestic help accuses software engineer of misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके में एक 26 साल की घरेलू सहायिका ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी मकान मालिक उसे खींचकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-56 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर टीम ने आरोपों की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देने वाली 26 साल की युवती गुरुग्राम में किराये पर रहती है। युवती का कहना है कि वो बीते कई महीने से सेक्टर-57 के एक मकान में बतौर घरेलू सहायिका नौकरी करती है। यहां मकान मालिक की उम्र लगभग 35 साल है और वो एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। घर में उनकी पत्नी व बच्चा भी रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया कि बीते सप्ताह एक दिन वो घर में अपना काम कर रही थी। इसी दौरान मकान मालिक आया और उसे हाथ पकड़कर खींचते हुए अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान महिला व उनका बच्चा भी घर पर ही थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed